रविवार, 29 दिसंबर 2019

Value system is a part of National prosperity.

Today, A kindergarten near my house organised a cultural program. They had invited grandparents of every student but very few were present. An anchor spoke on mic again and again, saying "Grandparents Should participate in such programs as the participation will enrich your grandchildren's lives"

I heard this and wondered, why is the anchor repeating this again and again? Doesn't he know about urban life? This reminded me what Dr. APJ Abdul kalam had said. During Ramnath Goenka Awards ceremony, he asked the audience, "How many of you live or want to live in a joint family?" Very few people raised hands. Dr. Kalam was talking about value system. According to Dr. Kalam, Value system is very important thing in human life and It is related to National prosperity. National prosperity is equal to A+B+C. A means GDP, B means reduction of people under poverty line and C means Value system. It is just an example. You can also guess if you live in city, How many of the people you know live with their parents? If you will talk to anyone on this topic, they will give many reasons. But I think one thing is very important 'Volition'.

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

What will you say?

When I entered in metro rail platform today, suddenly I saw that A Young guy was roaming on the platform and sometimes he was weeping and sometimes whooping his Girlfriend over call through basic mobile phone. When he used to weep, He used to jump. 

I was very shocked, what this guy is doing.But After a few minutes, I got it... he was shouting at his Girlfriend and impeaching her that "you always cheat me but I never told you a single word. You have to come now otherwise I will commit suicide. His GF was continually saying to him, It isn't possible to me come there right now just because I'm in a Mall. The Guy wasn't ready to understand her situation and Suddenly he went near a passenger and told him, Please make a video call. He was requesting repeatedly, But when That passenger denied to make call, He went near another passenger. Second one  also denied then he went to the third one... fourth one...all of them denied to make a  call. It was a very bad situation for him. No one was ready to help him, What may be reason behind it?

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

शक और आशंकाओं के आधार पर हिंसा कर आप ख़ुद का नुक़सान रहे हैं।




दो-तीन दिनों पहले बालकनी में कपड़े धो रहा था। कपड़े धोने के बाद जैसे ही मैं खड़ा हुआ, मेरी नज़र तस्वीर में दिख रहे उस इंसान पर पड़ी जो काली टोपी, काले रंग का पजामा, पैरों में चप्पल जो एड़ी और अंगुलियों के नीचे घिस हुई थी और कुर्ता पहने हुए हैं। ये इंसान खैनी मल रहे थें और जैसे ही हमारी नज़र मिली, खैनी मलते हुए इन्होंने मुझे इशारे में सलाम किया, मैं भी तुरन्त ही सलाम का जवाब सलाम-सलाम बोलते हुए दे दिया। फिर हम दोनों अपने-अपने काम में लग गयें। हम एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। दिल्ली में एक-दो सालों बाद रहते हुए क़रीब एक दशक हो जाएगा,लेकिन ये सुब्ह सबसे यादगार बन गई है। भाग-दौड़ भरी शहरी ज़िन्दगी जिसमें दुआ-सलाम के हमारे पारम्परिक तौर-तरीक़े को Hi-Hello ने अलग-अलग वज्हों से लगभग समाप्त कर दिया है, ऐसे में किसी शहरी में आज भी हमारे पारम्परिक तौर-तरीक़े बाक़ी हैं, ये इस शहर में रह रहे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत से कम नहीं है। 


कपड़ों को सूखने के लिए डालने के बाद, चाय और अख़बार लेकर मैं बैठ गया। ख़बरों मे ख़बर एक दिन पूर्व हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के सामने से गुज़रे वाली सड़क पर हुई हिंसा थी। ख़बरों को पढ़ने के बाद मेरे दिमाग़ में दो तस्वीरें, पहली तस्वीर पुलिस और उपद्रवियों वाली और दूसरी वो जो सुब्ह में इंसान से मेरी दुआ-सलाम हुई थी। दोनों तस्वीरों की तुलनात्मक अध्यन के बाद मैं जिस निष्कर्ष पर पहुंचा वो ये है कि धर्म की बात, धर्म के नाम पर हिंसात्मक ख़याल तब ही आ सकते हैं जब पेट भरा हो। वरना पेट ख़ाली होगा तो इंसान पहले पेट भरने का इन्तज़ाम में लगेगा। जैसे मैं भी चिन्तन करने के बाद काम पर चला गया और तस्वीर में दिख रहें दोनों इंसान अपने काम में लगे हुए थें।


संसद में जब से नागरिकता संशोधन बिल पास हुआ है,उसके बाद से देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में ज़बरदस्त हिंसा और आगजनी हुई। इन राज्यों के लोग अपनी संस्कृति,अपनी पहचान,अपनी भाषा के धूमिल होने को लेकर आशंकित हैं। उन लोगों का विरोध धर्म को लेकर नहीं है। लेकिन उन राज्यों से इतर, देश के दीगर हिस्सों में पिछले तीन-चार दिनों से कुछ जगहों पर नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन और आगजनी हुई। शक और आशंकाओं के आधार पर उपद्रवियों ने सरकारी सम्पतियों को नुक़सान पहुंचा दिया। शक और आशंकाओं के आधार पर देश के युवा, ख़ासकर मुस्लिम युवकों को गुमराह करने के लिए एक गिरोह सक्रियता से काम कर रहा है और तोड़फोड़ आगजनी जैसे कामों पर लगा रहा है। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं कि ज़्यादातर उपद्रवियों को ये तक नहीं पता था कि नागरिकता संशोधन क़ानून क्या है। लेकिन वो बसों और सरकारी सम्पतियों में आग लगा रहे थें और निर्दोषों पर हमला तक किए। कल ही दिल्ली के सीलमपुर में उपद्रवियों ने एक स्कूल बस पर तक हमला कर दिया था।


नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ लिखने और बोलने वालों से बातचीत या उनके लिखे के आधार पर साफ़-साफ़ पता लग जा रहा है कि वो या तो नागरिकता संशोधन क़ानून ठीक से नहीं जानते हैं या फिर सुनी-सुनाई बातों जैसे इस क़ानून में संवैधानिक प्रावधानों का ख़याल नहीं रखा गया है। इस बिल से मुस्लिमों को ख़तरा है उनकी नागरिकता छीन जाएगी वग़ैरह-वगैरह। आज ही सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन क़ानून पर दायर 59 याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद कहा है कि वो इस क़ानून को जांच रहे हैं। सरकार को नोटिस जारी कर जनवरी के दूसरे हफ़्ते तक जवाब मांगा है। और फ़िलहाल इस क़ानून के तहत मिलने वाली नागरिकता पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। 


मैंने कई लोगों से जो इस बिल के ख़िलाफ़ हैं, उनसे बातचीत की। मैंने पूछा कि नागरिकता संशोधन क़ानून के उस प्रावधानों को मुझे बताइए, जिससे हिन्दुस्तान के मुसलमानों की नागरिकता छीन जाएगी? ये सवाल सुनते ही ऐसे लोग नागरिकता संशोधन क़ानून को छोड़ एनआरसी यानि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर की बात करने लगते हैं। कहते हैं कि अस्ली खेल तो एनआरसी से है। कहते हैं केन्द्र सरकार मुस्लिम विरोधी है। कल भी गृहमंत्री अमित शाह ने टाइम्स नाउ से बातचीत में साफ़-साफ़ कहा है कि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर तैयार किया जाएगा, लेकिन संवैधानिक प्रावधानों को देखते हुए। नाविका कुमार से गृहमंत्री ने कहा कि एनआरसी में यदि हमारी सरकार कुछ ग़लत भी करेगी, तो हमारे ऊपर कोर्ट है ना। इसका मतलब साफ़ है कि यदि एनआरसी आएगा तो संवैधानिक प्रावधानों का ख़याल रखा जाएगा। इसलिए देश के युवाओं को, ख़ासकर  मुस्लिम युवकों को ज़रूरत है अपने आंख-कान खोलने की और गुमराह करने वालों से दूरी बनाने की। हिन्दुस्तान हम सबका है, हम सब हिन्दुस्तानी हैं। कोई भी सरकार होगी, हमारे संविधान का अनदेखा नहीं कर सकती है। किसी भी सरकार को कोई भी क़ानून बनाते समय संविधान से ही गुज़रना पड़ेगा। कोई सरकार मनमानी नहीं कर सकती है। 

रविवार, 8 दिसंबर 2019

"घड़ी में सुई नहीं थी"

गत शुक्रवार की शाम जब पटना से विमान ने उड़ान भरा तो पहले से तय प्लानिंग के अनुसार मैंने काम किया। विमान चालक और विमान परिचारिका के निर्देशों को सुनने और अमल करने के बाद मैंने रूचिर शर्मा की ये 👇 किताब पढ़नी शुरू कर दी। इस किताब का पहला अध्याय जिसका नाम है ' घड़ी में सुई नहीं थी'। इस अध्याय में रूचिर ने उस काल-खण्ड के ग्रामीण जीवन को याद किया है कि कैसे गांवों में जाति के नाम पर भेद किया जाता था। संसाधनों के बिना ज़िन्दगी की गुज़र-बसर कैसे होती थी। शब्द-विनिमय का लहजा कैसा होता था। पढ़े-लिखे व्यक्ति को समाज कैसे देखता था वग़ैरह-वग़ैरह। 
इस अध्याय को पढ़ने के बाद जो-जो बातें इस किताब में लिखी हुई है, उससे मैंने वर्तमान के और अपने बचपन के ग्रामीण जीवन की तुलना की, तो मैंने पाया कि कितना कुछ बदल गया और कितना कुछ बदलना बाक़ी है। वर्तमान में गांवों का पूर्ण रूपेण शहरीकरण तो नहीं हुआ है,  लेकिन हां, अब गांव पहले वाला गांव नहीं रह गया है। इसकी मुख्य वज्ह है गांव के लोगों में जीवन स्तर को सुधारने को लेकर प्रतिस्पर्धा। जिसकी माली हालत जैसे भी है, उतने में ही लोग अपनी ज़िन्दगी को हर सम्भव सुदृढ़ बनाने में जुटे हुए हैं। गांव की युवा पीढ़ी जो इस सदी में बालिग हो चुकी है, उसने ये नहीं देखा है कि रामायण और महाभारत के प्रसारण के समय लोग पूजा-सामग्री लेकर टेलीविज़न के सामने बैठते थें। इस सीरियल के कालाकारो को लोग भगवान की तरह देखते थें। बदलते वक़्त में इस बालिग पीढ़ी ने आधुनिक जीवन को देखा है। इस पीढ़ी में ख़ुद को शहरी जीवन के रफ़्तार में शामिल करने की लालसा है। आधुनिक जीवन की सारी सुविधाओं को गांव में रहते हुए हर सम्भव पूरा करने के लिए दिन-रात एक किए रहता है। जाति-भेद और शब्द विनिमय का वक़्त उसके पास बचा नहीं है। अपवाद को छोड़ दें।

भारत की राज-व्यवस्था

- भारत के संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे थे। -1600 ईस्वी में ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत में आगमन हुआ। - महारानी एलिजाबेथ प्र...